फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   108 सेवा का नया टेंडर पूरी तरह दोषपूर्ण:जुगरान

108 सेवा का नया टेंडर पूरी तरह दोषपूर्ण:जुगरान

Tue, 21 May 2019 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
108 सेवा का नया टेंडर पूरी तरह दोषपूर्ण:जुगरान
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

भाजपा नेता व पूर्व दर्जाधारी रविंद्र जुगरान ने आपातकालीन एंबुलेंस सेवा 108 का नई कंपनी को टेंडर देने में पूरी प्रक्रिया को दोषपूर्ण करार दिया है। जुगरान ने प्रक्रिया पर कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने जीवीके के कर्मचारियों को बहाल किए जाने और टेंडर निरस्त करने की मांग सरकार से की है।

जुगरान ने कहा कि टेंडर आवंटित करने से पहले 108 सेवा के संपादन में पूरे खर्च का लेखा जोखा देखा जाना चाहिए था। इसमें कर्मचारियों का वेतन, एंबुलेंस का रखरखाव व अन्य खर्चों का आंकलन करने के बाद 10 फीसदी अधिक में न्यूनतम बोली की शुरुआत होनी चाहिए थी। इस टेंडर में ऐसा नहीं किया गया है। लिहाजा, कंपनी ने अपना फायदा देखते हुए कर्मचारियों का वेतन आधा कर दिया। इसके अलावा 108 कर्मचारियों की मुख्य नियोक्ता राज्य सरकार है तो फिर 11-12 वर्षों की सेवा के बाद उन्हें पुन: बहाल करने के बजाय नौकरी से ही निकाल दिया गया। टेंडर जारी करते वक्त ऐसी शर्त क्यों नहीं रखी गई कि ये कर्मचारी अपने पूर्ववत वेतन के साथ सेवा में रहेंगे। उन्होंने इस कंपनी का ठेका निरस्त कर कर्मचारियों को पुन: बहाल करने का निर्णय सरकार को लेना चाहिए। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed