फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आज खुलेंगे मद्महेश्वर धाम के कपाट

आज खुलेंगे मद्महेश्वर धाम के कपाट

Mon, 20 May 2019 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
आज खुलेंगे मद्महेश्वर धाम के कपाट
ऊखीमठ। द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट आज मंगलवार पूर्वाह्न 11.10 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। सोमवार को बाबा मद्महेश्वर की चल विग्रह डोली रात्रि प्रवास के लिए अंतिम पड़ाव गौंडार गांव पहुंची। ग्रामीणों ने आराध्य को सामूहिक अर्घ्य लगाकर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

बाबा मद्महेश्वर की डोली प्रात: 10.30 बजे गौंडार गांव पहुंची। यहां पंचायती चौक में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ ग्राम प्रधान, महिला मंगल दल और युवक मंगल दल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आराध्य का अभिनंदन किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय गौंडार के शिक्षक दीपक रावत के दिशा-निर्देशन में स्कूली बच्चों ने भगवान मद्महेश्वर का जयघोष के साथ स्वागत किया। मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह डोली की पूजा-अर्चना करते हुए आरती की। गौंडारवासियों द्वारा अपने आराध्य को सामूहिक अर्घ्य लगाया गया। बाबा की डोली के गांव पहुंचने पर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पूरा गांव बाबा की भक्ति में डूब गया। डोली के स्वागत में महिला व युवक मंगल दल द्वारा रात्रि जागरण भी किया गया। इससे पूर्व सुबह 7 बजे रांसी गांव स्थित राकेश्वरी मंदिर में धाम के पुजारी द्वारा मां राकेश्वरी और भगवान मद्महेश्वर की कपूर आरती की गई। इस अवसर पर देवता के दर्शनों के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। सभी धार्मिक औपचारिकताओं के बाद प्रात: 8 बजे भगवान मद्महेश्वर की डोली ने रांसी गांव से विदा लेते हुए अपने धाम के लिए प्रस्थान किया। इस मौके पर महिलाओं ने पारंपरिक जागर व मांगल गीतों के साथ भगवान को धाम के लिए विदा किया। लोग डोली को आंखों से ओझल होने तक एकटक निहारते रहे। कई बुजुर्ग महिलाएं भावुक भी हो गई। इस मौके पर डोली प्रभारी वचन सिंह रावत, शिव सिंह रावत, ग्राम प्रधान रूप सिंह नेगी, राकेश सिंह नेगी, जीवंती देवी, ग्राम प्रधान सुमन देवी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed