{"_id":"5ce06759bdec2207150688a8","slug":"155821044711-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को सिखाए ध्यान और एकाग्रता के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को सिखाए ध्यान और एकाग्रता के गुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
नगर क्षेत्र के फिनटेक तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को ध्यान और एकाग्रता के गुर सिखाए गए।
प्रधानाध्यापिका आंचल हांडा ने कहा कि कुछ छात्रों के मन में पढ़ने की इच्छा तो बड़ी प्रबल होती है, लेकिन पढ़ाई में उनका ध्यान नहीं लगता। किताब के खुले पन्ने छात्र को निहार रहे होते हैं और छात्र का ध्यान भटककर किसी दूसरी जगह चला जाता है। ऐसे छात्रों केे नियमित योग के माध्यम से ध्यान लगाने और एकाग्रता बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि नियमित योग अभ्यास से ही स्वस्थ जीवन, खुशहाल जीवन को अपनाया जा सकता है। योग तन के साथ ही मन को भी स्वस्थ रखता है। मन स्वस्थ रहने से अच्छे विचार पैदा होते हैं, जो व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्राणायाम, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, मकरासन, शकटासन, पदमासन सहित सूर्य नमस्कार की विधियां बताईं। इस दौरान अतुल हांडा, शुभम भल्ला, काजल यादव, रानी पाल, मंदिरा, सौरभ, आंचल, मृदुल, प्रदीप, पार्थ, पूजा, तारा, उस्मान, अरबाज, सोनम, अनिकेत आदि मौजूद रहे।