{"_id":"5cddca13bdec22074e012e82","slug":"15580391153-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट : खाली बर्तनों के साथ लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट : खाली बर्तनों के साथ लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो/विकासनगर।
नगर पालिका क्षेत्र से लगे जीवनगढ़ के कुरैशी मोहल्ले में पेयजल समस्या पर बृहस्पतिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने इसके विरोध में गांव में ही खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र में पिछले तीन महीने से पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। कहा कि चार दशक पूर्व क्षेत्र में पेयजल लाइन बिछाई गई थी, तब मोहल्ले में सिर्फ 25 परिवार निवास करते थे। जबकि अब मोहल्ले में 100 परिवार निवास करते हैं। बावजूद इसके नई लाइन नहीं बिछाई गई। चार दशक पुरानी पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है। साथ ही मोहल्ले में लगे हैंडपंप पर भी मोटर की व्यवस्था नहीं है। स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर सुबह और शाम को टैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में उप प्रधान रेणू खान, जुल्फिकार, सहराज, मो. खालिद, नसीम, रियासत, मोसिन, अनीस, समीना, शमां, नूरजहां, फतेह आलम आदि मौजूद रहे।
उधर, जल संस्थान के एसडीओ एपी सिंह से प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं किया जा सका। इस मामले में उनका पक्ष आने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।