{"_id":"5cddca0cbdec220769794109","slug":"15580391078-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका अध्यक्ष ने की समस्याओं के निस्तारण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका अध्यक्ष ने की समस्याओं के निस्तारण की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो/विकासनगर
नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा ने बृहस्पतिवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों को ज्ञापन के माध्यम से जनता की समस्याओं के शीघ्र ही निस्तारण के निर्देश दिए हैं। साथ ही नगर क्षेत्र में आवासीय भवनों के ऊपर से गुजर रहीं बिजली की लाइनों को शिफ्ट करने के लिए ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि इन दिनों तेज हवा चलने से कई बार बिजली की तारें टूट जाती हैं। ऐसे में आवासीय भवनों के ऊपर से गुजर रहीं तारों से स्थानीय लोगों को खतरा बना हुआ है। बताया कि स्थानीय जनता कई बार बिजली की लाइनों को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग कर चुकी है। लेकिन, ऊर्जा निगम इस पर को कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने अधिशासी अभियंता से बिजली की तारों को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है। उधर, अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि शीघ्र ही मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
--------
सीपीयू की जाए तैनाती
विकासनगर। नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य बाजार में यातायात नियंत्रित करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष ने एसएसपी से सीपीयू की तैनाती की मांग की है। एसएसपी को प्रेषित ज्ञापन में पालिकाध्यक्ष ने बताया कि दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारों पर बसे मुख्य बाजार में बाबूगढ़ चुंगी से डाकपत्थर तिराहे तक राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारों पर छोटे बड़े वाहन खड़े रहते हैं, जिससे अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। उन्होंने जाम से निपटने के लिए बाजार में पार्किंग की व्यवस्था करने और छह मुख्य चौराहों पर सीपीयू की तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन
--------
पेयजल लाइन बिछाने से पूर्व पालिका प्रशासन को दी जाए सूचना
नगर क्षेत्र में पेयजल लाइन बिछाने से पूर्व पालिका प्रशासन को सूचना नहीं दिए जाने पर पालिकाध्यक्ष ने नाराजगी जताई है। उन्होंने जल संस्थान के एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर बताया कि नगर क्षेत्र में जल संस्थान की ओर से बिछाई गई पेयजल लाइनों पर लगाए सोखपिट की मरम्मत का जिम्मा नगर पालिका का होता है। लेकिन पालिका प्रशासन को जानकारी ही नहीं है कि किस जगह पर सोखपिट लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जल संस्थान पेयजल लाइन बिछाने से पूर्व पालिका प्रशासन को सूचित करे। उधर, जल संस्थान के एसडीओ एपी सिंह ने कहा कि पालिका प्रशासन को नगर में लगे सोखपिट की जानकारी मुहैया कराई जाएगी।