फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   परीक्षा 10 जून से, अभी तक नहीं मिलीं किताबें

परीक्षा 10 जून से, अभी तक नहीं मिलीं किताबें

Fri, 17 May 2019 02:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा 10 जून से, अभी तक नहीं मिलीं किताबें
अमर उजाला ब्यूरो/विकासनगर
विज्ञापन

युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से परीक्षा दे रहे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का आरोप डाकपत्थर महाविद्यालय प्रशासन पर लगाया है। युवा कांग्रेस नेता यश शर्मा ने बताया कि मुक्त विवि की ओर से 10 जून से परीक्षाओं का आयोजन शुरू हो रहा है। लेकिन, डाकपत्थर महाविद्यालय से संबद्ध छात्र-छात्राओं को अभी तक किताबें मुहैया नहीं कराई गई हैं। जबकि विवि प्रशासन की ओर से महाविद्यालय को किताबें मुहैया करा दी गई हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट को छात्रों की समस्याएं बताते हुए युवा कांग्रेस नेता यश शर्मा ने कहा कि मुक्त विवि की ओर से परीक्षा संपन्न कराने और छात्र-छात्राओं को किताबें मुहैया कराने के लिए पहले सेंटर बनाए जाते थे। लेकिन, गत वर्ष से विवि ने इसके लिए कुछ महाविद्यालयों को अधिकृत कर दिया। इनमें वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भी शामिल है। महाविद्यालय प्रशासन को विवि की ओर से फरवरी में किताबें भेज दी गई थीं, जिन्हें छात्र-छात्राओं को आवंटित किया जाना था। लेकिन, 10 जून से परीक्षा की तिथि निर्धारित होने के बावजूद अभी तक छात्रों को किताबें मुहैया नहीं कराई गई हैं। उन्होंने प्राचार्य से सभी छात्र-छात्राओं को उनके पाठ्यक्रम की सभी किताबें मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन

प्राचार्य से मिलने वालों में फरमान अहमद, सुंदर चौहान, साहिल, मोहित कुमार, शमशाद, राशिद, मुंतजिर, साक्षी, सिया, अश्वनी, अंशुल, प्रिया, प्रशांत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed