फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शिक्षण संस्थानों में स्काउट गाइड एवं एनसीसी शुरु करने की मांग

शिक्षण संस्थानों में स्काउट गाइड एवं एनसीसी शुरु करने की मांग

Fri, 17 May 2019 02:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
शिक्षण संस्थानों में स्काउट गाइड एवं एनसीसी शुरु करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो/विकासनगर
विज्ञापन

चकराता। जौनसार-बावर परगने के महाविद्यालयों एवं माध्यमिक विद्यालयों में एनसीसी यूनिट और स्काउट गाइड शुरू करने की मांग स्थानीय लोगों ने ज्ञापन के माध्यम से की है। एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह को सौंपे गए ज्ञापन में लोगों ने शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को संबोधित ज्ञापन में बताया गया कि जौनसार-बावर के शिक्षण संस्थानों में हजारों छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। लेकिन यहां के विद्यालयों में एनसीसी एवं स्काउट गाइड का संचालन नहीं होने के कारण छात्रों को सेना, पुलिस, अर्धसैनिक बलों सहित अन्य सशस्त्र बलों में जाने के लिए उचित प्रशिक्षण नहीं मिल पाता। बताया कि एनसीसी यूनिट का संचालन होने से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होगा, जबकि स्काउट गाइड से ग्रामीण परिवेश के छात्र-छात्राओं को आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य का प्रशिक्षण मिलने के साथ ही प्राथमिक उपचार की जानकारी भी मुहैया होगी।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में इंद्र सिंह नेगी, राजेंद्र राणा, चमन चौहान, अनिल चांदना, विवेक अग्रवाल, तीर्थ कुकरेजा, दिनेश चांदना, पंकज जैन, केशर, राजकुमार मेहता, अमित जोशी, कमल रावत, सतीश चौहान, आनंद राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed