{"_id":"5ccf44ecbdec22074407d2b5","slug":"15570875308-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से चारधाम यात्रा शुरू, प्रशासन नहीं दिख रहा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से चारधाम यात्रा शुरू, प्रशासन नहीं दिख रहा तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
चारधाम यात्रा शुरू होने में आज ही का दिन शेष है। मंगलवार को गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। इसके बावजूद पछवादून से गुजरने वाले यात्रा मार्ग पर तैयारियों को लेकर प्रशासन अभी भी संजीदा नहीं है।
इससे यहां से गुजरने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। यात्रा मार्ग पर कहीं भी यातायात को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं की गई है और न ही प्रशासन की ओर से अभी कैनाल बाईपास को यातायात के लिए सुचारु किया गया है। हालांकि, प्रशासन यात्रा की तैयारियों और यात्रियों की सहूलियत को लेकर पुख्ता इंतजाम के दावे लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद से ही कर रहा है। लेकिन, धरातल पर स्थिति बिल्कुल जुदा है।
पछवादून के प्रमुख यात्रा पड़ाव हरबर्टपुर और विकासनगर कस्बे में यात्रियों की सहूलियत के लिए कोई उपाय नहीं किए गए हैं। प्रशासन की ओर से होटल संचालकों के लिए कोई एडवाइजरी भी जारी नहीं की गई। यात्रा मार्ग पर अभी तक प्राथमिक उपचार के लिए क्लीनिक भी नहीं खोले गए हैं। जबकि, विकासनगर कस्बे के बाद टिहरी जिले के नैनबाग तक कोई भी स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। ऐसे में यहां आने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
-----
यात्रा मार्ग पर यात्रियों को सुविधा का ध्यान रखने के लिए प्रशासन तैयार है। यात्रा शुरू होते ही सभी तैयारियां धरातल पर दिखाई देंगी और इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि यहां आने वाले किसी भी यात्री को कोई परेशानी न हो। -कौस्तुभ मिश्र, एसडीएम, विकासनगर