{"_id":"5ccf44e6bdec2207226e9af4","slug":"15570875237-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने कैनवास उकेरीं कल्पनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने कैनवास उकेरीं कल्पनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
मसूरी। हिलबर्ड स्कूल में आयोजित 15वीं एलवी मणि स्मृति चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रों ने कैनवास पर कल्पानाएं उकेरीं। प्रतियोगिता के वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग की ओवरऑल ट्रॉफी गुरु नानक फिफ्त सेंटेनरी स्कूल ने जीती।
चित्रकला प्रतियोगिता में अंग्रेजी माध्यम के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने कैनवास पर बहुत ही सुंदर तरीके से अपनी कल्पनाओं और भावनाओं को उकेरा। कनिष्ठ वर्ग में गुरु नानक स्कूल की कीर्ति कंडयाल ने पहला, मसूरी पब्लिक स्कूल के विवेक ने दूसरा और हिलबर्ड की नितिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, वरिष्ठ वर्ग में गुरु नानक स्कूल के हर्षिल कौर ने पहला, मसूरी पब्लिक स्कूल के वैभव और गुरु नानक की स्नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। वहीं, श्रेया, विनीत दास, दिपेश वैद्य और पूजा रावत को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
इस मौके पर हिलबर्ड के निदेशक प्रदीप द्विवेदी, प्रधानाचार्या कुसुम द्विवेदी, निर्णायक कविता शुक्ला, एमवी मणि आदि मौजूद रहे।