फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नरेश प्रधानमंत्री, मानसी उपप्रधानमंत्री बनीं

नरेश प्रधानमंत्री, मानसी उपप्रधानमंत्री बनीं

Sat, 04 May 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
नरेश प्रधानमंत्री, मानसी उपप्रधानमंत्री बनीं
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डाकपत्थर में शुक्रवार को छात्र संसद का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव से पूर्व छात्रों के लिए पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र ही बतौर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे। मतगणना के बाद नरेश को प्रधानमंत्री और मानसी को उप प्रधानमंत्री घोषित किया गया।
प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने बताया कि पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद प्रधानमंत्री पद के लिए कुल पांच प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। जबकि, उप प्रधानमंत्री पद के लिए सात प्रत्याशी मैदान में थे। नामांकन प्रक्रिया के बाद प्रत्येक प्रत्याशी को छात्रों के सामने अपनी बात रखने का समय दिया गया। इसके बाद प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को लोकतांत्रिक प्रणाली में चुनावी प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने वास्तविक संसद में सांसदों, मंत्रीमंडल और प्रधानमंत्री के कार्यों की जानकारी भी दी। बताया कि छात्र संसद देश की लोकतांत्रिक प्रणाली को जानने और समझने का जरिया है। छात्र संसद चुनाव में प्रधानमंत्री और उप प्रधानमंत्री के साथ ही 16 सांसदों का चुनाव भी संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

इस दौरान अवधेश, तपेंद्र, कालिका प्रसाद, कमलेश, अखिलेश, चंदन, मोहित रोहिला, अनिल, दिवाकर, दीपक, रणजीत, हरीश, फकीर, सागर, सर्विन, वीरपाल, सुषमा, मुकेश, अंजू, कुसुम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed