फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भूकंप से बचाव की जानकारी दी

भूकंप से बचाव की जानकारी दी

Thu, 02 May 2019 10:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
भूकंप से बचाव की जानकारी दी
प्रतीकात्मक - फोटो : Indilinks

ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।

विज्ञापन


आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में बुधवार को इंडियन सोसाइटी ऑफ डिजास्टर मीटिगेशन एंड मैनेजमेंट की ओर से कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को भूकंप के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी गई।

आयोजक संस्था के निदेशक रघुनाथ सिंह ने बताया कि उत्तराखंड प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। हिमालयी राज्य होने के कारण यह सिस्मिक जोन में आता है। लिहाजा यहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि भूकंप आने पर घबराने और उत्तेजित होने के बजाय सावधानी बरती जानी चाहिए, जिससे खुद के साथ ही दूसरों की जान बचाई जा सके। भूकंप के झटके महसूस होते ही खुले स्थान पर जाना चाहिए। इमारत से बाहर आने के लिए लिफ्ट का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। घर के सभी बिजली स्विच बंद करने जरूरी हैं। भूकंप के दौरान पेड़ और बिजली के तारों से दूर रहना चाहिए। जब तक झटके जारी रहें तब तक एक ही स्थान पर रहना सही रहता है।
विज्ञापन


कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को मॉक ड्रिल से राहत कार्यों और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल नेगी, एसके बिश्नोई, विभा, नीरज वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed