{"_id":"5cc9f383bdec2207203abc1c","slug":"155673901119-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल निर्माण में देरी से लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल निर्माण में देरी से लोगों में आक्रोश
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन
साहिया। मुख्य बाजार में अमलावा नदी पर बने पुराने जर्जर पुल के बदले नए पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने लोक निर्माण विभाग का घेराव किया। लोगों ने आरोप लगाया कि पुल निर्माण में देरी पर अधीक्षण अभियंता संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं। लोनिवि की लापरवाह कार्यप्रणाली के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
गुस्साए ग्रामीणोें ने बुधवार को साहिया स्थित कार्यालय का घेराव कर शीघ्र पुल निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि लोनिवि से कई बार पुल निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। प्रदर्शन करने वालो में ग्राम प्रधान मोहनलाल शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद भसीन, राजेंद्र सिंह राय, अजय सिंह चौहान, विरेंद्र सिंह, मान सिंह चौहान, नारायण दत्त शर्मा, कृपाल सिंह, सियाराम, विक्रम सिंह, केशर सिंह, ऋषि सिंह, मेहर सिंह, चतर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि पुल से होकर मुख्य बाजार की पेयजल लाइन गुजर रही है। जल संस्थान की ओर से लाइन हटाने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन