फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   निर्विरोध चुने गए बार एसोसिएशन के सात पदाधिकारी

निर्विरोध चुने गए बार एसोसिएशन के सात पदाधिकारी

Wed, 24 Apr 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
निर्विरोध चुने गए बार एसोसिएशन के सात पदाधिकारी
-अध्यक्ष पद पर पूर्व और निवर्तमान अध्यक्ष के बीच होगा सीधा मुकाबला
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। पछवादून बार एसोसिएशन के 26 अप्रैल को होने वाले वार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न हुई। जांच में सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए। वहीं नामांकन प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल करने के बाद शूरवीर सिंह चौहान ने नाम वापस ले लिया है। इससे अध्यक्ष पद पर अब निवर्तमान अध्यक्ष संदीप कुमार बर्त्वाल और पूर्व अध्यक्ष संजय गुप्ता के बीच सीधा मुकाबला होगा। जबकि सात पदों पर एक-एक प्रत्याशी के नामांकन से सभी निर्विरोध चुन लिए गए।

चुनाव अधिकारी अनिल कांडपाल और विवेक गुप्ता ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया बार भवन में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक संपन्न हुई। इसमें कोषाध्यक्ष पद पर गोपाल कंडवाल, पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर सुमनलता, लेखा निरीक्षक पर विपिन कुमार, सदस्य पद पर 10 वर्ष के लिए राजेश चौरसिया, सात वर्ष के लिए सुमींद्र सिंह सैनी, पांच वर्ष के लिए अनुज गौतम और तीन वर्ष के लिए अंकित चौरसिया ने नामांकन दाखिल किया था। इन पदों पर मात्र एक दावेदार के नामांकन से नामांकन पत्रों की जांच के बाद इन सभी सात प्रत्याशियों को निर्विरोध चुन लिया गया है। वहीं बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष पद पर रफाकत खां और शराफत अली, सचिव पद पर अमित चौहान एवं नितिन वर्मा, सह सचिव पद पर अजब तोमर, अकरम खां और मयंक सेमवाल मैदान में हैं। 26 अप्रैल को चुनाव के दिन एसोसिएशन के 251 मतदाता अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और सह सचिव पदों के लिए कुल नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed