{"_id":"5cbcc68fbdec22143439e829","slug":"15558755401-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम बस्ती में गंदगी से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम बस्ती में गंदगी से परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड दो और तीन स्थित मुस्लिम बस्ती में पसरी गंदगी स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। घनी आबादी वाली इस बस्ती में नगर पालिका प्रशासन सफाई की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। बस्ती में सफाई नहीं होने से खाली जगहों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जबकि, संपर्क मार्गों पर सीवर की गंदगी बह रही है।
मुस्लिम बस्ती की संकरी गलियों में नगर पालिका का घर-घर कूड़ा कलेक्शन वाहन नहीं पहुंच पाता। साथ ही नालियों की भी समय पर सफाई नहीं हो रही है। इसके चलते पूरी बस्ती में दुर्गंध से जीना मुश्किल हो गया है। चोक पड़ी नालियों में उफन रही गंदगी से संक्रामक रोग फैलने का भी खतरा बना हुआ है। बस्ती से लगी खाली जगहों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। स्थानीय निवासी दिलशाद, शाहरुख, परवेज, नसीम, सफीना ने बताया कि पालिका प्रशासन बस्ती में स्वच्छता की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इससे बस्ती में गंदगी का अंबार लग जाता है।
उधर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य ने कहा कि सेनेट्री इंस्पेक्टर को हर बस्ती से कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।