फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लोकगीतों पर जमकर झूमे युवा

लोकगीतों पर जमकर झूमे युवा

Sat, 20 Apr 2019 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
लोकगीतों पर जमकर झूमे युवा
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

साहिया। जौनसार बावर परगने में बिस्सू पर्व के समापन पर क्वानू में बृहस्पतिवार रात सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोक कलाकारों ने जौनसार और हिमाचल प्रदेश की पांरपरिक संस्कृति की अनुपम छटा पेश की। सांस्कृतिक संध्या में लोकगीतों पर युवा जमकर झूमे।
सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमर सिंह चौहान और कस्टम एंड सेंट्रल एक्साइज के इंस्पेक्टर संतराम तोमर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अमर सिंह ने बिस्सू पर्व को पारंपरिक संस्कृति का प्रतीक बताते हुए कहा कि इस पर्व में क्षेत्र से बाहर रहने वाली युवा पीढ़ी को जरूर शामिल होना चाहिए, जिससे कि संस्कृति के मूल को समझ सकें। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत संतराम कबुंवार ने महासू वंदना जै महासू देवा जै महासू देवा, हाथों जोड़ी करुं तेरी सेवा, सबुखैं राजी खुशी रख्यां देवा...से की। इसके बाद उन्होंने हारुल धारिया नेगी ले गूंदी जैलो आटा ले.. हारुल गाई।
विज्ञापन

लोक गायिका परिमा राणा की राधा ली रूकमणी... और हाऊ जांदी ना शाउरे, दिल मेरो लागी ने... गीतों की प्रस्तुति पर युवा झूमते नजर आए। प्रियंका पंवार ने चबायते पानो ली बिमला जौनसारी... गीत के साथ ही हिमाचली लोक गीतों की प्रस्तुति दी। साथ ही संजना राज, सूरज ठाकुर, नेत्र पांडे, राजेंद्र सिंह बिष्ट ने भी सांस्कृतिक संध्या में अपनी आवाज का जादू बिखेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मातवर सिंह तोमर, नरेंद्र सिंह तोमर, जीत सिंह तोमर, धरम सिंह तोमर, चंदन सिंह, बलवीर सिंह चौहान, रितेश, भगत सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed