फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सामाजिक कुरीतियां मिटाने का दिया संदेश

सामाजिक कुरीतियां मिटाने का दिया संदेश

Sat, 20 Apr 2019 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
सामाजिक कुरीतियां मिटाने का दिया संदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज हरबर्टपुर के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर में हुआ। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नुक्कड़ नाटकों से सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम अधिकारी केपी सती ने सात दिनों तक शिविर में संचालित हुई गतिविधियों की जानकारी मुहैया कराई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता शिरकत कर रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य महावीर सिंह चौहान ने कहा कि छात्रों का सामाजिक सरोकारों से जुड़ना जरूरी है। इससे छात्रों के व्यक्तित्व में निखार आने के साथ ही उनमें सामाजिक जिम्मेदारियों का अहसास भी पैदा होता है। कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा। जातिवाद, छुआछूत जैसी बुराइयों का अंत करने से ही स्वस्थ, स्वच्छ और उत्कृष्ट समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट समाज मिलकर ही विकसित राष्ट्र का निर्माण करते हैं। उन्होंने छात्रों और मौजूद लोगों को नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि नशा समाज को खोखला कर देता है।
विज्ञापन

समापन पर छात्र-छात्राओं ने जौनसारी, गढ़वाली, कुमाऊंनी लोक नृत्य प्रस्तुत किए। साथ ही कन्या भ्रूण हत्या, जातिवाद, भ्रष्टाचार पर तंज कसते हुुए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। इस दौरान हाईस्कूल कोटा तपलाड़ के प्रधानाचार्य उमेश कुमार राघव, अविनाश चौहान, मोहनपाल, जितेंद्र गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed