{"_id":"5cba3079bdec2214776113dd","slug":"155570604711-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती ने दिन भर किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती ने दिन भर किया परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बिजली कटौती ने पछवादून के लोगों के पसीने निकाल दिए हैं। बुधवार और बृहस्पतिवार के बाद ऊर्जा निगम ने शुक्रवार को भी छह घंटे की अघोषित कटौती जारी रखी, जिससे दिन भर लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा। सुबह 9 बजे ठप हुई विद्युत आपूर्ति दोपहर बाद 3 बजे सुचारू हो सकी।
स्थानीय लोगों ने ऊर्जा निगम पर सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र को बिजली आपूर्ति करने के लिए आम जनता के हिस्से की बिजली कटौती का आरोप लगाया है। गर्मी के मौसम में बिजली कटौती से स्थानीय लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। गर्मी से जूझने के साथ ही पेयजल आपूर्ति भी ठप हो जाती है। शुक्रवार सुबह से बत्ती गुल होने से लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हुई। स्थानीय निवासी ओम प्रकाश, सोमेश्वर प्रसाद खंडूड़ी, ललिता चौहान, मोहिता भट्ट, अनीता चंद, निधि, आशीष कांडपाल, नूतन भट्ट ने ऊर्जा निगम पर आरोप लगाते हुए कहा कि सेलाकुई और लांघा रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र को पर्याप्त बिजली आपूर्ति करने के लिए आम जनता के हिस्से में कटौती कर उन्हें परेशान किया जा रहा है।
उधर, ऊर्जा निगम के एसडीओ अश्वनी कुमार ने कहा कि ढकरानी पावर हाउस में पिछले दिनों से लगातार तकनीकी खराबी आ रही है, जिससे आपूर्ति बाधित हो रही है।