फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कन्या पूजन कर मांगी खुशहाली

कन्या पूजन कर मांगी खुशहाली

Sun, 14 Apr 2019 02:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
कन्या पूजन कर मांगी खुशहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

चैत्र नवारात्र की दुर्गाष्टमी पर जौनसार बावर परगने से लेकर पछवादून में श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर परिवार की खुशहाली की मन्नत मांगी। साथ ही मंदिरों में हवन अनुष्ठान किए गए। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर उपवास समाप्त किया।
कालसी के काली माता मंदिर में दुर्गाष्टमी के साथ ही बैसाखी पर्व भी मनाया गया। मंदिर में बैसाखी पूजन कर फसलों के अच्छे उत्पादन की कामना की। विकासनगर सहित पछवादून के अन्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर कन्या पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को माता की चुनरी और प्रसाद भेंट किया। डाकपत्थर रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया।
विज्ञापन

वहीं, अस्पताल रोड के काली माता मंदिर में श्रद्धालुुओं के लिए विशेष अनुष्ठान किया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक तौर पर कन्या पूजन कर परिवार के साथ ही क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पंडित रामप्रसाद जगूड़ी ने श्रद्धालुओं को कष्टों से दूर करने के लिए दुर्गा कवच का पाठ किया। उन्होंने कन्या पूजन के महत्व का वर्णन करते हुए बताया कि नवरात्र में सप्तमी तिथि से कन्या पूजन शुरू हो जाता है। अष्टमी और नवमी के दिन कन्याओं को नौ देवियों का रूप मानकर स्वागत किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों को सुख समृद्धि देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिर्फ नौ दिन ही नहीं जीवन भर कन्याओं और महिलाओं का सम्मान करने से व्यक्ति की दरिद्रता दूर होती है। साथ ही विकासनगर के भोजावाला रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु भजन कीर्तन करते रहे। हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई, सुद्धोवाला, झाझरा आदि क्षेत्रों में भी घर-घर कन्या पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed