फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देहरादूनः साहिया में बढ़ा आवारा कुतों का आतंक, 20 बकरियों को बना चुके शिकार

देहरादूनः साहिया में बढ़ा आवारा कुतों का आतंक, 20 बकरियों को बना चुके शिकार

Tue, 09 Apr 2019 09:14 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 09 Apr 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
देहरादूनः साहिया में बढ़ा आवारा कुतों का आतंक, 20 बकरियों को बना चुके शिकार
फाइल फोटो

ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर

विज्ञापन


साहिया। कालसी प्रखंड के साहिया और आसपास के गांवों में पिछले कुछ दिनों से आवारा कुत्तों से दहशत बनी हुई है। क्षेत्र में पिछले छह माह में आवारा कुत्ते 20 बकरियों को अपना शिकार बना चुके हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। सोमवार को बडनू गांव में आवारा कुत्तों ने चार बकरियों को अपना शिकार बनाया। इससे पहले कुत्ते डामटा गांव में पांच, बराड़ में चार, गड़ेता, पानुवा और दातनू में दो-दो बकरियों को शिकार बना चुके हैं। स्थानीय निवासी बारू तोमर, जालम सिंह, प्रीतम सिंह, पूरण सिंह, दीवान सिंह, माया सिंह, अजब सिंह, भाव सिंह आदि ने बताया कि आवासीय बस्तियों के साथ ही जंगलों में कुत्ते अक्सर घूमते रहते हैं और झुंड में आकर बकरियों पर हमला कर देते हैं। इनके आतंक से बच्चों का भी घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार कालसी एसपी उनियाल ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed