{"_id":"5caba8b0bdec2213e3055a7c","slug":"155475378812-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकासनगर: ओलावृष्टि से किसानों को हुआ भारी नुकसान, मटर की फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकासनगर: ओलावृष्टि से किसानों को हुआ भारी नुकसान, मटर की फसल बर्बाद
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
साहिया। चकराता और साहिया में सोमवार को जबरदस्त बारिश हुई। वहीं, रविवार रात कुछ क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों के मुताबिक कालसी ब्लॉक के खमरोली, छिबऊ, सैंज, चंदोऊ, सुपोऊ और किसाऊ गांव में मटर की फसल बर्बाद हो गई। वहीं, विकासनगर में पूरे दिन बादल छाए रहे।
साहिया और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को सुबह 8 बजे से झमाझम बारिश शुरू हुई, जो करीब 12 बजे तक जारी रही। तेज बारिश के कारण लोग घरों से नहीं निकल पाए। क्षेत्र में रविवार रात 10 बजे शुरू हुई ओलावृष्टि साढ़े 10 बजे तक होती रही। करीब आधा घंटे रुक-रुक कर हुई ओलावृष्टि से कुछ गांवों में फसलों को नुकसान हुआ है। सुरेऊ गांव निवासी गुलाब सिंह और खमरोली निवासी गुमान सिंह ने बताया कि इन दिनों खेतों में मटर की फसल पककर तैयार थी। लोग मटर की तुड़ाई में लगे थे, लेकिन ओलावृष्टि ने फसल बर्बाद कर दी।
विज्ञापन
स्थानीय दान सिंह पंवार, माया सिंह, लाल सिंह और श्याम सिंह ने बताया कि किसान लंबे समय से बारिश की आस लगाए थे। सोमवार को हुई बारिश किसानों की अदरक, अरबी, मिर्च, टमाटर और गेहूं की फसलों के लिए लाभदायक साबित हुई है।
विज्ञापन