फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ऑटिज्म पीड़ित बच्चों से करें सामान्य व्यवहार

ऑटिज्म पीड़ित बच्चों से करें सामान्य व्यवहार

Wed, 03 Apr 2019 08:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 03 Apr 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
ऑटिज्म पीड़ित बच्चों से करें सामान्य व्यवहार
प्रतीकात्मक तस्वीर

ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर

विज्ञापन


विश्व ऑटिज्म जागरुकता दिवस पर ग्रोइंग प्लांट स्कूल हरबर्टपुर में संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी से पूर्व हरबर्टपुर बाजार में लोगों को ऑटिज्म के प्रति जागरूक किया गया। लागों कोे ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों से सामान्य व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया गया।

स्कूल के संस्थापक अनंत मेहरा ने कहा कि ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों से सामान्य व्यवहार करना चाहिए। यह एक ऐसा रोग है, जिसमें रोगी बचपन से ही परिवार, समाज व बाहरी माहौल से जुड़ने की क्षमताओं को गंवा देता है। इस बीमारी से ग्रसित बच्चे की बातचीत और दूसरे लोगों से व्यवहार करने की क्षमता को सीमित कर देता है।
विज्ञापन


कभी कभार इस बीमारी से पीड़ित बच्चे अभिभावकों से भी दूरी बनाते हुए उनसे अपनी भावनाएं छिपाने लगते हैं। ऐसे में अभिभावकों को बच्चे की देखभाल में अतिरिक्त प्रयास करने पड़ते हैं। छोटी छोटी बातों पर बच्चों की तारीफ की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी है। ऐसे बच्चों को सार्वजनिक स्थानों की सैर करानी चाहिए। इससे उन्हें लोगों से जुड़ा डर दूर करने और अपरिचित लोगों से बात करने में सहायता मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भानु प्रताप चौहान, आर्यन कंडवाल, उमेश ग्रोवर, रमेश पटवाल, अरुण उनियाल, विपिन तिवारी, रणदीप अग्रवाल, साकिर, डॉ. राजपाल गोयल, अमन कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed