फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   निकिता, साक्षी और पलक ने मारी बाजी

निकिता, साक्षी और पलक ने मारी बाजी

Wed, 03 Apr 2019 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
निकिता, साक्षी और पलक ने मारी बाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर के अंग्रेजी विभाग के विभागीय परिषद की ओर से स्वच्छता और मतदाता जागरुकता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मतदान का महत्व विषय मेें निकिता चौहान व साक्षी और स्वच्छता में पलक ने बाजी मारी।
मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता में विभागाध्यक्ष डॉ. दीप्ति बगवाड़ी ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्व के विकसित देशों में विकास और आधुनिकता के जो मानक तय किए गए हैं, उनमें स्वच्छता का महत्वपूर्ण स्थान है। स्वच्छता का दायरा इतना विस्तृत है कि इसे अमल में लाने के लिए कई स्तरों पर विचार करने की आवश्यकता है। मन, वाणी, कर्म, शरीर, हृदय, चित्त, समाज, परिवार, संस्कृति और व्यवहार से लेकर धर्म और विज्ञान तक में स्वच्छता का समावेश है। मतदान की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए प्रत्येक वयस्क नागरिक का मतदान करना जरूरी है।
विज्ञापन

वहीं, मतदान का महत्व विषय पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता में कोमल सैनी ने द्वितीय और रवीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्वच्छता विषय पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता में रोमा, अंकिता निषाद एवं विकास कुमार राउत ने संयुक्त तौर पर दूसरा और मोनिका शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट, डॉ. आरएस असवाल, डॉ. कामना लोहानी, डॉ. राकेश मोहन नौटियाल, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, डॉ. प्रभात द्विवेदी, डॉ. राखी डिमरी, डॉ. माधुरी रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed