फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भोजनमाताओं को मिलेगी धुएं से निजात

भोजनमाताओं को मिलेगी धुएं से निजात

Wed, 27 Mar 2019 01:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
भोजनमाताओं को मिलेगी धुएं से निजात
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत भोजनमाताओं को शीघ्र ही धुएं से निजात मिलेगी। हंस फाउंडेशन ने सरकारी विद्यालयों के लिए पहले चरण में 24 गैस चूल्हे ब्लॉक संसाधन कार्यालय को मुहैया करा दिए हैं। उप शिक्षाधिकारी ने बताया कि बुधवार को गैस चूल्हे विद्यालयों में पहुंचा दिए जाएंगे।

ब्लॉक के अधिकांश विद्यालयों में आज भी मध्याह्न भोजन चूल्हों पर पकता है। बाजार से समय पर लकड़ी नहीं मिलने के कारण भोजनमाताओं को भोजन बनाने के साथ ही लकड़ी की व्यवस्था भी करनी पड़ती है। इन दिनों कुछ सरकारी और गैर सरकारी संगठन सामाजिक सरोकारों के तहत विद्यालयों को भौतिक संसाधन मुहैया करा रहे हैं। इसी कड़ी में हंस फाउंडेशन ने ब्लॉक के विद्यालयों को गैस चूल्हे मुहैया कराए हैं। उप शिक्षाधिकारी हिमांशु कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पहले चरण में 24 चूल्हे मुहैया कराए गए हैं, जिन्हें चयनित विद्यालयों को आवंटित कर दिया जाएगा। साथ ही कई विद्यालयों को अन्य संगठनों की ओर से फर्नीचर, पंखे, अलमारी, कंप्यूटर भी मुहैया कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि हंस फाउंडेशन की ओर से शीघ्र ही अन्य विद्यालयों को भी गैस चूल्हे मुहैया कराने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed