फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पांच साल में देश में बही विकास की गंगा : सीएम

पांच साल में देश में बही विकास की गंगा : सीएम

Wed, 27 Mar 2019 01:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
पांच साल में देश में बही विकास की गंगा : सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के प्रचार के लिए सहसपुर विधानसभा के बड़ोवाला पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 70 साल में कांग्रेस ने देश की जनता का शोषण करने के साथ ही एक परिवार को फायदा पहुंचाया। जबकि, भाजपा के पिछले पांच साल के कार्यकाल में पूरे देश में विकास की गंगा बही है।
उन्होंने कहा कि गंगोत्री से निकलने वाली गंगा देशवासियों के लिए जीवनदायिनी है। उसी गंगा को निर्मल बनाने का काम कर रही केंद्र सरकार देशवासियों को विकास की राह पर आगे ले जा रही है। कहा कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस शासनकाल में मैली हुई गंगा को पवित्र करने के साथ देश मेें फैले भ्रष्टाचार को भी दूर करने का काम किया है। साथ ही देश की बाहरी और अंदरूनी राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए देशवासियों के लिए सुरक्षित माहौल तैयार किया है। भाजपा का लक्ष्य प्रत्येक गांव को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना है।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह, सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, महापौर सुनील उनियाल गामा, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सुखदेव फर्सवाण, यशपाल नेगी, रीता केसी, मंजू नेगी, कविता छेत्री, माया पंत, खुशी पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed