{"_id":"5c99384fbdec22147609e8b4","slug":"155354538011-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि पर भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि पर भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
साहिया। अमलावा नदी पर पुल निर्माण कार्य में देरी पर स्थानीय लोगों के सब्र का बांध सोमवार को टूट गया। गुस्साए लोगों ने साहिया बाजार में लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर शीघ्र पुल निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि करीब डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाले नए पुल का निर्माण कार्य मार्च माह से शुरू करने का आश्वासन लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने दिया था। एक महीने पहले इसके लिए अतिक्रमण भी ध्वस्त किया गया, लेकिन इसके बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। वहीं, अतिक्रमण ध्वस्त करने के बाद से मलबा भी पुराने पुल पर ही पड़ा है, जिससे संकरे पुल में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। इससे कई बार बाजार में जाम की स्थिति भी पैदा हो जाती है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नए पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने के लिए लोनिवि व्यापारियों को दोष देता रहा है। लेकिन, अब जबकि व्यापारियों ने अतिक्रमण खुद ही ध्वस्त कर दिए हैं, बावजूद इसके पुल निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है। पुराने जर्जर पुल से वाहनों की आवाजाही से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। संकरे और जर्जर पुल पर जाम लगने से दुर्घटना का खतरा भी रहता है। स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने शीघ्र नए पुल का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार भसीन, ग्राम प्रधान मोहन शर्मा, सतपाल राय, कुंदन सिंह चौहान, विजय राम, गोपाल तोमर, अंतराम जोशी, दीवान सिंह, केशर सिंह, कुंदन सिंह आदि शामिल रहे। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगने के चलते पुल निर्माण कार्य शुरू नहीं हो रहा है। चुनाव के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।