फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गंदगी से निजात को एसडीएम से लगाई गुहार

गंदगी से निजात को एसडीएम से लगाई गुहार

Sun, 10 Mar 2019 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
गंदगी से निजात को एसडीएम से लगाई गुहार
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

ऊर्जा निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में एक संस्था पर हाईडिल कॉलोनी ढकरानी में गंदगी फैलाने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने कार्रवाई की मांग भी की।

कहा कि संस्था ग्रामीण क्षेत्र का कूड़ा एकत्र कर कॉलोनी के पास डाल रही है। इससे कॉलोनी में संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। कहा कि कॉलोनी में जिस जगह पर संस्था जैविक और अजैविक कूड़ा डाल रही है, वहां पेयजल ट्यूववेल भी है। कूड़े से कॉलोनी का पानी दूषित हो रहा है। बताया कि जिस जगह को कूड़ा डंप करने के लिए प्रयोग किया जा रहा है, वहां कॉलोनी के बाशिंदों के लिए जिम और खेल मैदान का निर्माण प्रस्तावित है। स्थानीय निवासियों ने एसडीएम से कॉलोनी को गंदगी से निजात दिलाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में शहजाद अहमद, कलम सिंह चौहान, बीएम तिवारी, भवानी दत्त भट्ट, साबिर अली, मनीष जैन, बिशन लाल, नीरज फुलेरा, विनोद भट्ट, शोभाराम, जीत सिंह राणा, लक्ष्मी प्रसाद, रिशु कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम कमलेश मेहता ने बताया कि संस्था के अधिकारियों को कूड़ा आबादी क्षेत्र से दूर डंप करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed