फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अतिक्रमण पर कार्रवाई कल से

अतिक्रमण पर कार्रवाई कल से

Sun, 10 Mar 2019 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण पर कार्रवाई कल से
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

हरबर्टपुर और विकासनगर मुख्य बाजार को अतिक्रमण से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। सोमवार से लोक निर्माण विभाग का एनचएच खंड हरबर्टपुर से कालसी गेट तक दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारों पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए दो दिवसीय कार्रवाई शुरू करेगा।

एनएच किनारे हुए अतिक्रमण के हटने से विकासनगर बाजार में जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। पछवादून के हरबर्टपुर और विकासनगर कस्बे में लंबे से अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। स्थानीय प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ कभी भी गंभीरता से कार्रवाई नहीं करता है। इससे यहां व्यापारी राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारों पर दुकानों का सामान लगा देते हैं। साथ ही कुछ व्यापारियों ने सामान रखने के लिए स्थायी निर्माण भी किया हुआ है। हरबर्टपुर से लेकर बाड़वाला तक राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारों पर अक्सर लोग निर्माण सामग्री भी रखते हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है। साथ ही विकासनगर और हरबर्टपुर निकाय क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर नियम विरुद्ध बड़े होर्डिंग और स्वागत द्वार भी लगाए गए हैं। लोक निर्माण विभाग एनएच खंड देहरादून के अधिशासी अभियंता जेएस रावत ने बताया कि सोमवार से शुरू होने वाले अभियान के दौरान हरबर्टपुर से कालसी गेट तक राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारों पर हुए स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed