फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बड़ोवाला के लोगों को मिलेगी पेयजल किल्लत से निजात

बड़ोवाला के लोगों को मिलेगी पेयजल किल्लत से निजात

Sun, 10 Mar 2019 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
बड़ोवाला के लोगों को मिलेगी पेयजल किल्लत से निजात
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

सेलाकुई। सहसपुर ब्लॉक के बड़ोवाला के लोगों को वर्षों से चली आर रही पेयजल समस्या से निजात मिलेगी। शनिवार को क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर ने 34 लाख की लागत से बनने वाली पेयजल लिफ्टिंग योजना का भूमि पूजन किया।

विधायक ने संबंधित अधिकारियों को नियत समय में योजना निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। योजना का निर्माण होने से सहसपुर ब्लॉक के बड़ोवाला के साथ ही आधा दर्जन गांवों को पेयजल समस्या से निजात मिल सकेगी। बता दें, कि सहसपुर ब्लॉक के अधिकांश गांवों में अक्सर पेयजल संकट रहता है। गर्मी शुरू होते ही यहां स्थानीय लोगों को स्वयं के संसाधनों और टेंकरों से पेयजल आपूर्ति करनी पड़ती है। क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर ने बताया कि पेयजल संकट के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। कांग्रेस शासनकाल के दौरान सहसपुर विधानसभा की उपेक्षा की गई थी। अब प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन के बाद से ही अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजना का पुनर्गठन किया जा रहा है। बड़ोवाला के सैनिक बस्ती में पेयजल योजना के लिए भूमि पूजन के बाद विधायक ने स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक गांव में पेयजल और बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए नई पेयजल लाइन के साथ ही बिजली की नई लाइनें बिछाई जा रहीं हैं। ग्रामीणों ने विधायक से सिंचाई सुविधा मुहैया कराने के साथ ही भूसा स्टोर, बीज, खाद केंद्र खोलने की मांग भी की, जिस पर विधायक ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान हेमलता, रजनीश शर्मा, जिला योजना समिति के सदस्य यशपाल नेगी, कै. हयात सिंह, जल संस्थान के सहायक अभियंता एपी सिंह, अमर सिंह, गंभीर सिंह, सैदान सिंह, जगमोहन सिंह, ज्योति थपलियाल, बलराम राणा, संदीप नेगी, फूलचंद, यशवंत चौधरी, गजेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed