{"_id":"5c705a7abdec226bbc6576f1","slug":"15508671689-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्ट में संशोधन नहीं होने तक बंद रखेंगे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्ट में संशोधन नहीं होने तक बंद रखेंगे अस्पताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
क्लिीनिकल एस्टेब्लिशमेंट के विरोध में निजी अस्पतालों और क्लीनिकों के डाक्टरों ने मेन बाजार स्थित एक होटल में बैठक की। आईएमए के प्रवक्ता वरिष्ठ सर्जन डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि जब तक मांग पर अमल नहीं होगा निजी चिकित्सक अस्पताल एवं क्लीनिक नहीं खोलेंगे।
बैठक में डॉक्टरों ने कहा कि अस्पतालों के बंद होने से जनता परेशान है। सरकार इस मामले में जल्द कोई समाधान निकाले। कहा कि सरकार क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट को 100 या इससे अधिक बेड वाले बड़े अस्पतालों में लागू करे। जबकि, छोटे अस्पतालों को इसमें छूट दी जानी चाहिए। वहीं, डॉक्टरों ने अपने-अपने क्लीनिकों और अस्पतालों के बोर्ड भी ढक दिए हैं, इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि मरीज बोर्ड देखकर अस्पतालों के बाहर पहुंच रहे हैं। मरीज न पहुंचें इस वजह से बोर्डों को ढका गया है। पछवादून में निजी अस्पतालों और क्लीनिकों के बंद रहने से शुक्रवार को भी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बैठक में डॉ. हंसराज अरोड़ा, डॉ. विजय जैन, डॉ. रोहित तोमर, डॉ. डीएस धामी, डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. मुदित अग्रवाल, डॉ. हेमंत गुप्ता, डॉ. मनोज अरोड़ा, डॉ. अमित राणा, डॉ. कैलाश चावला, डॉ. विकास जैन, डॉ. कपिल, डॉ. जगदीश सिंह, डॉ. नरेंद्र गुप्ता, डॉ. नरदेव आदि मौजूद रहे।