फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आसन बैराज में बसने लगा रंग बिरंगे प्रवासी पक्षियों का संसार

आसन बैराज में बसने लगा रंग बिरंगे प्रवासी पक्षियों का संसार

Tue, 05 Feb 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
आसन बैराज में बसने लगा रंग बिरंगे प्रवासी पक्षियों का संसार
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

मौसम में ठिठुरन तेज होते ही देश के पहले फॉरेस्ट कंजरवेशन रिजर्व आसन वेटलैंड में इन दिनों देशी, विदेशी पक्षियों का संसार बसने लगा है। साइबेरियन पक्षी सुर्खाब के साथ ही यहां बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी डेरा जमाए हुए हैं। बैराज और आस पास के क्षेत्र में पांच हजार से अधिक पक्षियों को झील में अठखेलियां करते देखा जा सकता है।
देशी, विदेशी पक्षी हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर प्रवास पर आसन झील में पहुंचने लगे हैं। जो पक्षी प्रेमियों को खूब भा रहे हैं। पक्षियों के जानकार एवं वन बीट अधिकारी प्रदीप सक्सेना के मुताबिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होते ही बैराज में पक्षियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बार अब तक पांच हजार से अधिक पक्षी बैराज में डेरा जमा चुके हैं। चीन, पाकिस्तान, भूटान और नेपाल सहित विभिन्न देशों से आए कॉमन कूट, टफटेड, कॉमन पोचार्ड आदि रंगबिरंगे पक्षियों को आसन बैराज में नजदीक से देखा जा सकता है।
विज्ञापन

-----
प्रवासी पक्षियों को देखने के लिए सबसे अच्छा समय
क्षेत्र के पक्षी प्रेमियों के लिए सर्दी का मौसम सबसे रोमांचक होता है। इन दिनों आसन बैराज में उन हजारों देशी, विदेशी पक्षियों को देखा जा सकता है जो मीलों का सफर तय कर यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
आसन और यमुना का संगम है बैराज
आसन बैराज बारहमासी नदियों आसन और यमुना के संगम के पास स्थित है। बैराज 287.4 मीटर लंबा एवं समुद्र तल से 389.4 मीटर ऊपर है। यहां जलाशय पूरे वर्ष भरा रहता है।

----
ऐसे पहुंचे आसन बैराज
आसन बैराज यमुना नदी के संगम पर स्थित है। निकटतम हवाईअड्डा जौलीग्रांट है। जबकि, यहां से देहरादून की दूरी लगभग 45 किलोमीटर है।
----
तीन हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे
आसन बैराज देखने पिछले दिसंबर महीने में तीन हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे। गढ़वाल मंडल विकास निगम के सहायक प्रबंधक अमन रावत के मुताबिक वोटिंग का लुत्फ उठाने के साथ ही बर्ड वाचिंग के लिए पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं।
-----
वन विभाग करेगा पक्षियों की गणना
वन विभाग की ओर से बैराज में आए पक्षियों की गणना की जाएगी। वन बीट अधिकारी प्रदीप सक्सेना के मुताबिक फरवरी में पक्षियों की गणना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed