{"_id":"5c589f7ebdec220a742daa54","slug":"154931198219-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने हटवाए बेतरतीब खड़े वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने हटवाए बेतरतीब खड़े वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिया
बाजार में जाम से होने वाली परेशानी से सोमवार को कालसी से चकराता जाते हुए एसडीएम चकराता अपूर्वा सिंह भी रूबरू हुईं। एसडीएम ने वाहन से उतर कर बाजार में आड़े तिरछे खड़े वाहनों को हटवाया और वाहन बेतरतीब खड़े करने पर चालानी कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही राजस्व उप निरीक्षक को यातायात नियंत्रित करने के लिए उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बता दें, कि साहिया बाजार जौनसार-बावर परगने का प्रमुख व्यापारिक केंद्र होने के साथ ही यातायात की दृष्टि से भी व्यस्ततम बाजार है। परगने के गांवों से विकासनगर की ओर जाने वाले वाहन इसी कस्बे से होकर गुजरते हैं। बाजार में आने वाले छोटे यात्री वाहन अक्सर सड़क के दोनों किनारों पर खड़े रहते हैं, जिससे जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। पिछले तीन दिनों से लगातार बाजार में जाम लग रहा है। सोमवार को एसडीएम भी जाम में फंस गईं। इसके बाद उन्होंने आड़े तिरछे खड़े वाहनों को हटवाया। व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद भसीन, यशपाल राय, महेंद्र सिंह, जयदीप पंवार, मानिक सब्बरवाल, प्रशांत भसीन ने राजस्व उपनिरीक्षक के नदारद रहने की शिकायत एसडीएम से की। साथ ही बाजार में पार्किंग सुविधा मुहैया कराने की मांग की।