फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देश पुन: सोने की चिड़िया बनने की ओर : उनियाल

देश पुन: सोने की चिड़िया बनने की ओर : उनियाल

Fri, 01 Feb 2019 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
देश पुन: सोने की चिड़िया बनने की ओर : उनियाल
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मसूरी। जौनपुर महोत्सव में शामिल होने के बाद मसूरी पहुंचे देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पुन: सोने की चिड़िया बनने की ओर अग्रसर है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के उत्तराखंड दौरे से आगामी लोकसभा में भाजपा भारी बहुमत से प्रदेश की पांचों सीटों पर परचम लहराएगी।
गामा ने ये बातें बृहस्पतिवार देर शाम मीडिया से कहीं। मेयर ने कहा कि लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए महोत्सव समय समय पर कराए जाने जरूरी हैं। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने और उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है ।
विज्ञापन

दून नगर निगम के सवाल पर मेयर ने कहा कि पहले निगम 65 वर्ग किमी क्षेत्र में था, लेकिन अब इसमें 72 गांव और शामिल होने से क्षेत्रफल 196.66 वर्ग किमी हो गया है। इससे सफाई और बिजली की समस्या सबसे बड़ी चुनौती हो गई है। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर काम शुरू कर दिया गया है। शासन से 400 और सफाईकर्मियों की मांग की गई है। आने वाले तीन माह में 25 हजार विद्युत खंभों पर बिजली उपलब्ध करा दी जाएगी। देहरादून शहर में 25 इलेक्ट्रिक बसें भी चलाई जाएंगी। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, मसूरी भाजपा नेता अंकुश नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed