फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गण के तंत्र में शिक्षक की भूमिका अहम : शर्मा

गण के तंत्र में शिक्षक की भूमिका अहम : शर्मा

Sat, 26 Jan 2019 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
गण के तंत्र में शिक्षक की भूमिका अहम : शर्मा
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

गण के तंत्र में शिक्षक की भूमिका अहम है। शिक्षक ही राष्ट्र निर्माण की नींव तैयार करता है। शिक्षक समाज में उच्च आदर्श स्थापित करने वाला व्यक्तित्व होता है। ये बातें पछवादून विकास मंच के संयोजक अतुल शर्मा ने कहीं।

वह गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पछवादून विकास मंच की ओर से आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय डाकपत्थर में शिक्षकों के सहयोग से आयोजित विचार गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम में अतुल शर्मा ने कहा कि शिक्षक सभी को ज्ञान देता है, सिखाता है। शिक्षक का योगदान किसी भी देश के भविष्य का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि सही मायनों में शिक्षक ही अपने विद्यार्थी का जीवन गढ़ता है और शिक्षक ही समाज की आधारशिला है। राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रत्येक नागरिक का शिक्षित होना जरूरी है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आनंद सिंह ग्रुप प्रथम, महिपाल सिंह ग्रुप द्वितीय, दीपा सेमवाल ग्रुप तृतीय और जगतेश्वरी ग्रुप चतुर्थ स्थान पर रहा। कार्यक्रम में सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान अजय कुमार सैनी, सत्येंद्र रावत, सुशील कुमार, संदीप बिश्नोई, हरदेव सिंह, शालिनी बौड़ाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed