{"_id":"5c438a2fbdec2273771f22b2","slug":"154793028320-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी में महंगी दवाइयों से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी में महंगी दवाइयों से मिलेगी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी में महंगी दवाइयों से मिलेगी राहत
ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। नगर में अब महंगी ब्रांडेड दवाइयों के अलावा सस्ती जेनेरिक दवाइयां भी मिल सकेंगी, जिससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। शनिवार को सेंट मैरी अस्पताल में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया गया। जिसमें जेनेरिक दवाइयां सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
शनिवार को ओल्ड मसूरी सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की ओर से खोले गए सेंट मैरी अस्पताल में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता व पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने किया गया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि इसका लाभ नगर व आसपास के क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष केके बेरी के बताया कि जन औषधि केंद्र में सभी प्रकार के रोगों की 600 से अधिक प्रकार की दवाइयां रियायती दरों पर उपलब्ध होंगी। औषधि परियोजना के नार्थ इंडिया के परिक्षेत्रीय प्रबंधक प्रतीक मिश्र ने बताया कि उत्तराखंड में यह 153वां औषधि केंद्र है। जिसमें 600 से अधिक दवाइयों के अलावा 154 प्रकार के सर्जिकल यंत्र भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक ब्लाक में जन औषधि केन्द्रों की स्थापना कर आम जन को उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराना है। इस मौके पर एनके साहनी, जीके गुप्ता, सुभाष गुप्ता, हर्षिदा बोरा, आभा खुल्लर, आशा गुप्ता, मोहम्मद शाकिब, कैलाश नागपाल, नूतन राणा, डॉ. दीपिका आर्या, श्रीनिवास मूर्ति आदि मौजूद रहे।