फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डबल इंजन सरकार में विकास कार्य ठप : संजय

डबल इंजन सरकार में विकास कार्य ठप : संजय

Sun, 06 Jan 2019 02:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
डबल इंजन सरकार में विकास कार्य ठप : संजय
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

डबल इंजन सरकार में विकास कार्य ठप हैं। भाजपा सरकार ने किसानों का ऋण माफ करने सहित जनता से जो वायदे किए उस पर भी अमल नहीं किया गया। ये बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक में कहीं।

होरावाला में आयोजित बैठक में उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वायदा किया था। लेकिन, स्थिति इसके उलट है। किसानों को उनकी उपज के वाजिब दाम तक नहीं मिल पा रहे हैं। प्रदेश में गन्ना किसानों का करोड़ों रुपया बकाया है। लेकिन, पिछले पेराई सत्र का अब तक भुगतान नहीं हुआ है। पिछले कुछ वर्षों में गांवों से तेजी से पलायन और बेरोजगारों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा सरकार की विफलताओं को घर-घर तक पहुंचाएं। बैठक में पितांबर सिंह, मनोज तिवारी, धीरज सिंह चौहान, विजय राम कुकरेती, रमेश चंद आजाद, रजत कुमार, विमला देवी, अरविंद, जीवन सिंह, समीना बेगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed