फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   75 साल बाद बिसोई पधारेंगे महासू देवता

75 साल बाद बिसोई पधारेंगे महासू देवता

Sat, 05 Jan 2019 02:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
75 साल बाद बिसोई पधारेंगे महासू देवता
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिया
विज्ञापन

75 साल बाद महासू देवता खत ऊपल के बिसाई गांव में पधारेंगे। देवता के आगमन के लिए क्षेत्र में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए देवदार की लकड़ियों से बने लगभग 185 साल पुराने भवन को दुरुस्त किया जा रहा है।

देवता के आगमन की जानकारी मिलते ही खत वासियों ने देवता की पालकी, छड़ी और डोरिया के साथ ही कई देव चिह्नों को बनाने का काम शुरू कर दिया है। देवता के बिसोई गांव पहुंचने को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। देखरेख के अभाव में खंडहर हो चुके देवदार की लकड़ियों से बने लगभग 185 साल पुराने भवन में वर्षों पूर्व महासू देवता की पूजा अर्चना होती थी। 75 साल पहले वहां से देवता की डोली प्रवास के लिए निथला गांव ले जाई गई थी। डोली एक बार फिर से उसी भवन में लाई जा रही है। इसीलिए ग्रामीणों की ओर से भवन को ठीक कराया जा रहा है। मोहर सिंह चौहान ने बताया कि जर्जर भवन को बिसोई, निथला, रिखाड़, ठाणा, टुगरा, मठायसा आदि के ग्रामीणों द्वारा ठीक किया जा रहा है। जून और जुलाई माह में जागड़े की तैयारियां भी खत वासियों ने अभी से शुरू कर दीं हैं। बिसोई गांव के टीकम सिंह चौहान ने बताया कि देवता के स्वागत के लिए तमाम कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed