{"_id":"5c1287f942c7925d5c69f412","slug":"15447183683-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू के हमले में नेपाली मूल का मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू के हमले में नेपाली मूल का मजदूर घायल
Updated Thu, 13 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों के शोर मचाने पर जंगल की ओर भागा
गोपेश्वर। जोशीमठ विकास खंड के ग्राम पंचायत टंगणी में जंगल में लकड़ी लेने गए नेपाली मूल के मजदूर पर भालू ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से मजदूर को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब सात बजे वीर बहादुर पुत्र धन बहादुर टंगणी गांव के समीप के जंगल में लकड़ी लेने जा रहा था। वहां रास्ते में घात लगाकर बैठे भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू ने वीर बहादुर के मुुंह और बाएं हाथ को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। उसके चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। इस पर भालू जंगल की ओर भाग गया। स्थानीय लोगों ने वीर बहादुर को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।