{"_id":"5c101c4dbdec22418644f737","slug":"154455973219-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने का बकाया भुगतान न होने पर भड़के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने का बकाया भुगतान न होने पर भड़के किसान
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
भारतीय किसान संघ शाखा विकासनगर की मंगलवार को शिव मंदिर बरोटीवाला में आयोजित बैठक में किसानों ने गन्ने का बकाया भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई। किसानों ने कहा कि सरकार का उनकी आय दोगुनी करने का वादा हवाई साबित हुआ है। जंगली और आवारा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। फसलों का समय पर भुगतान नहीं हो रहा। यही वजह है कि किसान खेती छोड़ने को मजबूर हैं।
बैठक में वृद्धावस्था पेंशन बंद करने पर भी नाराजगी जताई गई। किसानों ने कहा कि यदि किसी परिवार में वृद्ध दंपत्ति को पेंशन मिल रही है, तो दोनों में से किसी एक की पेंशन बंद कर दी गई है। संबंधित विभाग की ओर से यह कहा जा रहा है कि एक ही परिवार में दो लोगों को पेंशन नहीं मिलेगी। संघ के ब्लॉक मंत्री राजेंद्र धीमान ने कहा कि कृषि मंडी में अपनी उपज लेकर आने वाले किसानों से आढ़त नहीं लेने का शासनादेश होने के बाद भी कुछ आढ़ती किसानों से आढ़त ले रहे हैं। बैठक में पेयजल के बिलों में वृद्धि, गांव में प्राकृतिक जल स्रोतों के सूखने समेत अन्य समस्याएं उठाईं गईं। बैठक में किसान संघ के जिला मंत्री राजेंद्र प्रसाद सकलानी, सुरेंद्र दत्त बड़वाल, जगीर सिंह, राजेश कुमार, संतराम तोमर, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।