{"_id":"5c0fe432bdec2241754a3439","slug":"15445453696-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी ठप रहा मलारी हाईवे, थमे रहे सेना के वाहनों के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी ठप रहा मलारी हाईवे, थमे रहे सेना के वाहनों के पहिए
Updated Tue, 11 Dec 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। जोशीमठ-मलारी हाईवे सलधार के पास मंगलवार को भी वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु नहीं हो पाया है। यहां पूर्वाह्न ग्यारह बजे से शुरू हुई बारिश के कारण हाईवे को खोलने में दिक्कतें आ रही हैं, जिससे दिनभर सेना और आईटीबीपी के वाहनों के पहिये थमे रहे।
सोमवार को बारिश के दौरान सलधार में चट्टान टूटने से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर हाईवे पर आ गए थे, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई थी। यह हाईवे तिब्बत (चीन) सीमा क्षेत्र को यातायात से जोड़ता है। बीआरओ के कमांडर एसएस मक्कर का कहना है कि बारिश होने के कारण हाईवे से मलबा हटाने में दिक्कतें आ रही हैं। बारिश थमने के बाद हाईवे को खोलने का काम शुरू किया जाएगा। बुधवार तक हाईवे को पूरी तरह से वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु कर लिया जाएगा। ब्यूरो