फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शिक्षा के साथ संस्कारों का होना जरूरी : चिदानंद

शिक्षा के साथ संस्कारों का होना जरूरी : चिदानंद

Mon, 10 Dec 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा के साथ संस्कारों का होना जरूरी : चिदानंद
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। बच्चों के सर्वांगीण विकास और देश के नवनिर्माण के लिए शिक्षा के साथ संस्कारों का होना नितांत आवश्यक है। शिक्षा और संस्कार के अभाव में हमारा युवा विचारहीनता और आदर्श शून्यता के भंवर में डूब सकता है। शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश कर समाज में आत्मचेतना, आत्मविश्वास और जागरुकता का समावेश किया जा सकता है। यह बात स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने कही। पारस्परिक संवाद बैठक के दूसरे दिन परमार्थ गंगा तट पर केसरिया और सफेेद रंग का संगम देखने को मिला।
विज्ञापन

केसरिया रंग में रंगे गुरुकुल के ऋषिकुमार और सफेद रंग के लिबास पहने मदरसों के बच्चे एक साथ एकता का संदेश देते दिखाई दिए। इस मौके पर स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि आज हमें ऐसी शिक्षा पद्धति की जरूरत है जिससे बच्चेे आत्मनिर्भर बनें, और उनका सर्वांगीण विकास हो।
विज्ञापन

इस दौरान सभी धर्मगुरुओं ने मिलकर विविधता में एकता, शांति और भाईचारा का संदेश देते हुए रुद्राक्ष का पौधा रोपा। इस मौके पर सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, स्वामी कैलाशानंद, स्वामी हरिचेतनानंद, साध्वी भगवती सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद, ध्यानणमूर्ति माताजी, स्वामी कमलदास, स्वामी रूपेश प्रकाश, श्रीकांत व्यास, इमाम उमर अहमद इलियासी, मौलाना अब्दुल्ला, मौलाना कोकब मुस्तबा, हाजी सैयद सलमान चिस्ती, मौलाना लुकमान तारापुरी, सैयद अब्बास मुर्तजा शम्सी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed