{"_id":"5c0d4201bdec2241634229f9","slug":"154437277719-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क से जुड़ेगा अनसूया माता मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क से जुड़ेगा अनसूया माता मंदिर
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। संतानदायनी माता अनसूया मंदिर तक पहुंचने के लिए अब श्रद्धालुओं को मात्र एक किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ेगी। अभी तक श्रद्धालु पांच किमी की पैदल दूरी नापते थे। अब शासन ने अनसूया मंदिर के समीप संगूड़ पैदल पुल तक सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति दे दी है। लोनिवि प्रांतीय खंड गोपेश्वर की ओर से सड़क निर्माण के लिए सर्वेक्षण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट की पहल पर शासन ने अनसूया मंदिर के पैदल पथ को सड़क में तब्दील करने की योजना बनाई। चार किमी सड़क निर्माण के लिए पहले चरण में लोनिवि को 44 लाख 32 हजार की धनराशि स्वीकृत हो गई है। सिरोली गांव के ग्रामीणों की ओर से अपनी नाप भूमि में सड़क निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र भी लोनिवि को दे दिया गया है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता धन सिंह रावत ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया गतिमान है। वन भूमि की स्वीकृति मिलने के बाद शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।