{"_id":"5c0d41f1bdec2241540083c0","slug":"15443727617-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोशीमठ में पेराफिट से टकराई कार, इंजीनियर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोशीमठ में पेराफिट से टकराई कार, इंजीनियर की मौत
Updated Sun, 09 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे पर मारवाड़ी की ओर जा रही कार के जीरो बैंड के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से जेपी कंपनी के इंजीनियर की मौत हो गई।
घटनाक्रम के मुताबिक रविवार शाम करीब छह बजे जेपी कंपनी के इंजीनियर सोनू (35) पुत्र नीलकांत निवासी बिहार अपनी कार से जोशीमठ से मारवाड़ी की ओर जा रहे थे। कार में कंपनी में ही कार्यरत कर्मचारी मनोज निवासी रविग्राम, जोशीमठ भी सवार था। जोशीमठ के जीरो बैंड के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पैरापिट से जा टकराई। दुर्घटना में इंजीनियर सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनोज को कोई चोट नहीं आई। जोशीमठ थाने के प्रभारी बृजमोहन राणा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान जेपी कंपनी के इंजीनियर सोनू के रुप में हुई है। ब्यूरो