{"_id":"5c0bf528bdec221c9029c320","slug":"154428756918-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों की अभद्रता पर गढ़वाल विवि के शिक्षक हुए मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों की अभद्रता पर गढ़वाल विवि के शिक्षक हुए मुखर
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में छात्रों द्वारा शिक्षकों के लिए अपशब्दों का प्रयोग किए जाने के मामले में विवि के शिक्षकों में उबाल है। शिक्षकों का कहना है कि छात्रों का यह व्यवहार अमर्यादित है। ऐसा व्यवहार करने वाले छात्र शिक्षित समाज, शिक्षकों व अपने परिजनों पर भी प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं। वहीं शिक्षक एसोसिएशन ने मामले में जल्द बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि सोमवार को शिक्षक कुलपति के समक्ष घटना को लेकर विरोध भी जता सकते हैं। वहीं शिक्षकों ने छात्रों को माफी मांगने के लिए भी कहा है।
शिक्षकों की प्रतिक्रिया
छात्रों का यह व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है। शिक्षक विवि प्रशासन के आदेश पर ही विवि के हित मे कार्य करता है। इसलिए शिक्षकों को ऐसे मुद्दों पर एक होकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करनी चाहिए।
प्रो. सुरेखा डंगवाल, अंग्रेजी विभाग।
छात्रों का यह व्यवहार शिक्षकों, शिक्षित समाज व परिवार वालों पर भी प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं। छात्रों का यह व्यवहार समाज को कहा ले जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। छात्रों को अपने व्यवहार माफी मांगनी होगी। ऐसा न किए जाने पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
प्रो. मंजू पांडे, मनोविज्ञान विभाग।
-छात्रों के इस व्यवहार के खिलाफ उचित फोरम में बात रखी जाएगी। ऐसे दबावपूर्ण माहौल में कोई भी कार्य करना संभव नहीं है। छात्रों का यह व्यवहार बर्दाश्त योग्य नहीं है।
प्रो. वाईपी सुंद्रियाल, उपमुख्य चुनाव अधिकारी, गढ़वाल विवि।
- मामले में शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की जाएगी। घटना पर चर्चा की जाएगी। चर्चा के बाद विवि प्रशासन के समक्ष विरोध प्रकट किया जाएगा।
डा. वाईपी रैवानी, महासचिव, बिड़ला परिसर शिक्षक एसोसिएशन
छात्रों का यह व्यवहार अशोभनीय है। भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए।
प्रो. इंदू पांडे खंडूड़ी, दर्शनशास्त्र विभाग।
क्या है मामला
श्रीनगर। बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव विवाद मामले में शुक्रवार को पुनर्मतगणना होनी थी। पुनर्मतगणना को लेकर छात्र दो गुटों में बंट गए थे। पुनर्मतगणना न होने पर छात्रों के एक गुट ने शिक्षकों के लिए काफी अभद्र शब्दों का प्रयोग किया था।