फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विधायक ने किया नलकूप योजना का शिलान्यास

विधायक ने किया नलकूप योजना का शिलान्यास

Sat, 08 Dec 2018 01:59 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
विधायक ने किया नलकूप योजना का शिलान्यास
भूड़पुर में ग्रामीणों को पेयजल समस्या से मिलेगी निजात
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
सेलाकुई। क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर ने शुक्रवार को भूड़पुर में नलकूप और ओवरहेड टैंक योजना का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क हो या पेयजल समस्या, हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा।

क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि गांव में वर्षों से पेयजल की समस्या बनी थी। गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन इस योजना के बनने से उन्हें समस्या से ही निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत गांव में पाइप लाइन का विस्तार किया जाएगा। इस योजना से पांच हजार की आबादी लाभान्वित होगी। कार्यक्रम में जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता नवीन रमोला, अधिशासी अभियंता आरपी सिंह, भूड़पुर के ग्राम प्रधान तजम्मूल हसन, सुरेश उनियाल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष यशपाल सिंह नेगी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह राघव, दयानंद जोशी, विजय हिमालयन, खेमचंद गुप्ता, कविता देवी ,कुलदीप कठैत, लखन राणा, रजनिश ध्यानी, कैप्टन दुनीचंद, मनीष गुप्ता, मनेंद्र जगवान, वाणी विलास गैरोला, अभिषेक चौधरी, जल संस्थान के सहायक अभियंता संजय, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed