{"_id":"5c0aa1f2bdec22416605a267","slug":"15442007311-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठता के आधार पर शिक्षकों को मिले प्रधानाचार्य के पदों पर पदोन्नति का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठता के आधार पर शिक्षकों को मिले प्रधानाचार्य के पदों पर पदोन्नति का लाभ
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पोखरी। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन ने वरिष्ठता के आधार पर प्रधानाचार्य के पदों पर शीघ्र पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई। कहा गया कि पदोन्नति न होने से कई शिक्षक वरिष्ठता के बावजूद प्रधानाचार्य पद का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने कई विद्यालयों में मानक से अधिक शिक्षकों की तैनाती की विसंगतियों को दूर करने की मांग भी उठाई।
मुख्य बाजार में हुई संगठन की बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा हुई। संगठन के मंडलीय सचिव मनवर सिंह रावत ने कहा कि कई विद्यालयों में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी व गुणवत्तापरक शिक्षा पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जो सराहनीय पहल है। इस मौके पर संघ के ब्लॉक अध्यक्ष उपेंद्र सती, दिनेश भट्ट, सैन सिंह नेगी, दिलवर बिष्ट, दिगंबर गैड़ी, विक्रम चंद्रवाल, रणजीत गिरि और वसंती राय के साथ ही कई पदाधिकारी मौजूद थे।