फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उतराखंड को दिव्यांग स्पोट्र्स सेंटर और छात्रावासों की सौगात

उतराखंड को दिव्यांग स्पोट्र्स सेंटर और छात्रावासों की सौगात

Fri, 07 Dec 2018 09:59 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
उतराखंड को दिव्यांग स्पोट्र्स सेंटर और छात्रावासों की सौगात
श्रीनगर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने उत्तराखंड के लिए ढेर सारी सौगात दी हैं। उन्होंने प्रदेश में दिव्यांगजनों के लिए स्पोर्ट्स सेंटर, छात्राओं के लिए पांच स्थानों (एजुकेशन हब) में छात्रावास और अनुसूचित व ओबीसी जाति के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रदेश सरकार को निशुल्क जमीन उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन

सामाजिक अधिकारिता शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय मंत्री गहलोत ने कहा कि उत्तराखंड सरकार जहां हॉस्टल चाहती है, वहां बजट दिया जाएगा। राज्य सरकार इसके लिए निशुल्क जमीन उपलब्ध कराए। उन्होंने राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत की मांग को स्वीकारते हुए कहा कि उत्तराखंड के दो विश्वविद्यालयों में आंबेडकर चेयर (फंड) की स्थापना की जाएगी। इसके लिए 35-35 लाख रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक जिले में दिव्यांगजनों और वरिष्ठजनों को आवश्यकतानुसार उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। गेहलोत ने कहा कि वर्तमान में देश में पांच स्थानों में स्पोर्ट्स सेंटर हैं। यदि उत्तराखंड सरकार जमीन और संसाधन उपलब्ध करा देगी, तो यहां भी सेंटर के लिए बजट उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस मौके पर समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि जिन छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं दी मिल पा रही थी, उनके लिए अब व्यवस्था की गई है। वहीं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने आईएएस व पीसीएस आदि परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग के लिए सहमति दे दी है। इस मौके पर विधायक पौड़ी मुकेश कोहली, गणेश खुगशाल, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर के प्रबंधक संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


हॉस्टल के लिए 60:40 फीसदी का फार्मूला
श्रीनगर। एससी और ओबीसी वर्ग के हॉस्टल में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने सामाजिक समरसता के लिए नया प्रावधान किया है। केंद्रीय मंत्री गेहलोत ने बताया कि यदि एससी के लिए छात्रावास बनाया जाएगा, तो वहां 60 फीसदी एससी और 40 फीसदी अन्य वर्ग के छात्र-छात्राएं होंगी। ऐसी ही व्यवस्था अन्य हॉस्टल में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को दिए नकद पुरस्कार
श्रीनगर। शिविर में आश्रम पद्धति विद्यालय श्रीकोट गंगानाली, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर और पर्वतीय रंगमंच एवं सांस्कृतिक समिति पौड़ी ने स्वागत गीत गाए। जिस पर केंद्रीय मंत्री गहलोत ने प्रत्येक टीम को एम्लिको (भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर) से पांच-पांच हजार रुपये दिलाए।


शिविर में वितरित किए सहायक उपकरण
श्रीनगर। एम्लिको (भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर) और जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में पौड़ी जिले के 12 ब्लॉकों के 1266 दिव्यांग और वृद्धजनों को लगभग साढ़े 64 लाख रुपये के सहायक उपकरण वितरित किए जाने थे, लेकिन कार्यक्रम में बहुत कम लाभार्थी पहुंच पाए। लाभार्थियों की कम संख्या से नाखुश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने कहा कि मोटराइज्ड ट्राइसकिल के लिए आवेदन क्यों नहीं आए, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed