{"_id":"5c095223bdec2241bd3dcae0","slug":"154411476513-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन दुर्घटना की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन दुर्घटना की जांच शुरू
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। 21 नवंबर को नौटी मोटर मार्ग पर हुई वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है। डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने मामले की जांच कर्णप्रयाग के उपजिला मजिस्ट्रेट जीआर बिनवाल को सौंपी है। जांच अधिकारी उप जिला मजिस्ट्रेट जीआर बिनवाल ने कहा कि दुर्घटना के संबंध में कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का भी साक्ष्य या जानकारी रखता हो वह सात दिनों में किसी भी कार्य दिवस पर कार्यालय/न्यायालय कर्णप्रयाग को दे सकते हैं। 21 नवंबर को नौटी मोटर मार्ग पर हिलोरी मोड़ के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि एक घायल हो गया था।