{"_id":"5c000f30bdec22414014d8f0","slug":"15435078057-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुनारघाट-मठकोट मोटर मार्ग बना खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुनारघाट-मठकोट मोटर मार्ग बना खस्ताहाल
Updated Thu, 29 Nov 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। ब्लॉक के धुनारघाट-मठकोट मोटर मार्ग पर सुधारीकरण कार्य नहीं होने से सड़क खस्ताहाल बनी है, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मार्ग पर गुणवत्तापूर्वक कार्य करने की मांग की।
धन सिंह बिष्ट, दलबीर, सुरेश चंद्र, सुरेंद्र सिंह और रमेश चंद्र आदि ने बताया कि पीएमजीएसवाई की ओर से दो वर्ष पूर्व धुनारघाट-मठकोट मोटर मार्ग का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन निमभन गुणवत्तापरक कार्यों के चलते सड़क ऊबड़-खाबड़ हो गई है। सड़क का काम भी पूरा नहीं किया गया है। सड़क की क्षतिग्रस्त दीवारें और गांवली गांव के पास पड़ा बोल्डर दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है। दूसरी ओर पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता प्रदीप नौटियाल ने बताया कि ठेकेदार को सुधारीकरण कार्य सही तरीके से पूर्ण करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।