फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नगर पालिका में जीत से उत्साहित है कांग्रेस

नगर पालिका में जीत से उत्साहित है कांग्रेस

Sun, 25 Nov 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका में जीत से उत्साहित है कांग्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र की नगर पालिका डोईवाला अध्यक्ष पद की सीट कांग्रेस जीतकर अपनी पीठ थपाथपा रही है। हालांकि जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा करना अभी बड़ी चुनौती है।

राजधानी के हृदयस्थल डोईवाला नगर पालिका में कांग्रेस को अध्यक्ष पद पर अप्रत्याशित जीत मिली है। इससे संगठन में जबर्दस्त उत्साह है। क्षेत्र में कांग्रेस के पास नेताओं की लंबी फेहरिस्त है और कार्यकर्ता बेहद कम हैं। निकाय चुनावों में संगठन की लचर स्थिति किसी से छिपी नहीं रही है। सीमा विस्तार के बाद डोईवाला निकाय का क्षेत्रफल बढ़ने के बाद हुए चुनाव में कांग्रेस के पास संगठन का अभाव कई स्थानों पर देखने को मिला। पांच साल बाद कांग्रेस ने निकाय में वापसी की है। अगले साल लोक सभा और पंचायतों के भी चुनाव हैं। ऐसे में अठूरवाला, भानियावाला, नगर डोईवाला समेत कई क्षेत्रों में कांग्रेस को मजबूत पकड़ बनाने की चुनौती है। कांग्रेस राज्य शाखा के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निकट माने जाने वाले परवादून जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी का गृह क्षेत्र भी डोईवाला होने से संगठन को प्रभावी रखने की जिम्मेदारी अधिक हो गई है। जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि लोक सभा और पंचायतों के चुनावों को भी कांग्रेस गंभीरता से लेगी। जल्द ही बूथ स्तर तक संगठन खड़ा किया जाएगा। इस बाबत जिम्मेदारी तय कर ली गई। प्रदेश हाईकमान की संस्तुति लेकर बूथ स्तर तक संगठन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed