{"_id":"5bf9a508bdec22415e42cad6","slug":"154308741512-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपयोगी वस्तुओं से बच्चों ने बनाए रोचक मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपयोगी वस्तुओं से बच्चों ने बनाए रोचक मॉडल
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
अब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
रायवाला। भागीरथी विद्यालय हरिपुरकलां में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक प्रदर्शनी में शनिवार को स्कूली बच्चों ने विभिन्न विषयों पर रोचक मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय की संस्थापिका श्रीतारा मां ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने स्कूली बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नियमित पढ़ाई के साथ रोचक गतिविधियों में रुचि पर जोर दिया। प्रदर्शनी में बच्चों ने अनुपयोगी हो चुके सामानों से गणित, विज्ञान, सामाजिक विषय, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और आर्ट विषयों पर बनाए रोचक मॉडलों का प्रदर्शन किया। इसके अलावा उत्तराखंड के नगर, फूलों की घाटी, स्मार्ट सिटी, वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, आधुुनिक विधि से उन्नत कृषि और सिंचाई पर मॉडल के रूप में प्रस्तुत किए गए। प्रदर्शनी में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र अंग्रेजी भाषा के नाटक जुलियस सीजर और भारतीय संसद में बिल पास करने की सजीव गतिविधि का प्रदर्शन रहा। इसके अलावा उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित मॉडल में मां नदा देवी राजजात यात्रा और हिमालय दर्शन को झांकी ने दर्शकों का मनमोह लिया। प्रधानाचार्य रेनू खन्ना ने बताया कि प्रदर्शनी में एक हजार से अधिक प्रकार के मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का समापन रविवार को होगा। इस अवसर पर ट्रस्टी बाल गोपाल, मंजू तेजवानी, पुष्पा कोटवानी, जीतेन रोहिरा आदि मौजूद रहे।